IMP UPDATE | डिंडौरी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के 20 स्थाई वॉरंटी और फरार आरोपियों की सुराग देने या गिरफ्तार करने वाले के लिए SP संजय सिंह ने घोषित किया ₹500 से ₹10000 तक का ईनाम

  • चोरी और मारपीट से लेकर अपहरण, हत्या, पॉक्सो एक्ट व मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश तक के आरोपी शामिल, 7049100436 नंबर पर दे सकते हैं जानकारी



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के 20 स्थाई वॉरंटी और फरार आरोपियों की सुराग देने या गिरफ्तार करने वाले के लिए SP संजय सिंह ने ₹500 से ₹10000 तक का ईनाम घोषित किया है। इनमें चोरी और मारपीट से लेकर अपहरण, हत्या, पॉक्सो एक्ट व मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020 तक के आरोपी शामिल हैं। SP संजय सिंह ने गुरुवार को डिंडौरीडॉटनेट को बताया कि सभी आरोपियों पर अलग-अलग संगीन धाराओं के तहत कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज हैं। इन फरार आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लंबे समय से प्रयास कर रही है, लेकिन इनका पता नहीं चल सका। लिहाजा, मध्यप्रदेश पुलिस रेगुलेशन के पैरा 80(ब)1 में निहित प्रावधानों का उपयोग करते हुए इन पर ₹500 से ₹10000 तक का ईनाम रखा गया है। आरोपियों की सुराग देने वाले आम नागरिकों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इनकी जानकारी 7049100436 नंबर पर दी जा सकती है।

₹10000 के फरार ईनामी

• नाम : नजीम शाह और इमरान खान
• प्रकरण : IPC की धारा 363, 366, 343, 34, 376, 376(3), 376(2)N, 506, पॉक्सो एक्ट की धारा 5L, 6 और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020 की धारा 3, 5
• नाम : अनूप सिंह मरावी
• प्रकरण : 363, 366, 376, 376(2)N और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L, 6
• नाम : योगेश उइके
• प्रकरण : IPC की धारा 458, 323, 363, 376, 506

₹5000 के फरार ईनामी 

• नाम : मोनिस उर्फ मोनू झारिया
• प्रकरण : IPC की धारा 341, 354, 354(घ), 323, 506
• नाम : अंशकुमार परस्ते
• प्रकरण : 452, 376, 376(3), 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4 

₹2000 के फरार ईनामी

• नाम : संदीप मिश्रा, कानपुर
• प्रकरण : IPC की धारा 294, 323, 506, 34
• नाम : रूपलाल माखन सिंह सैयाम, सिवनी
• प्रकरण : IPC की धारा 420, 406, 409, 467, 468, 471
• नाम : रामशरण उर्फ करिया लमकना, जबलपुर
• प्रकरण : IPC की धारा 406, 311, 34
• नाम : कामता प्रसाद मनबोध यादव, कवर्धा
• प्रकरण : 138 (लिखित पराक्रम अधिनियम)

₹1000 के फरार ईनामी

• नाम : मेहरबान खान, इंदौर
• प्रकरण : 4, 6, 6क, 6ख पशु क्रूरता परिवहन अधिनियम, 10, 11घ पशु क्रूरता अधिनियम 
• नाम : परीश पटेल, डिंडौरी
• प्रकरण : IPC की धारा 506, 323, 342, 34
• नाम : सुरेश मेहरा, डिंडौरी
• प्रकरण : IPC की धारा 294, 323, 506
• नाम : अखलेश वंशकार, डिंडौरी
• प्रकरण : IPC की धारा 294, 323, 506
• नाम : ज्योति शर्मा, डिंडौरी
• प्रकरण : IPC की धारा 294, 506
• नाम : अजय विश्वकर्मा, डिंडौरी
• प्रकरण : IPC की धारा 109 और सार्वजनिक द्युत अधिनियम की धारा 4
• नाम : नन्हे सिंह उर्फ लुकस हीरामन, डिंडौरी
• प्रकरण : IPC की धारा 279, 337, 338
• नाम : राधेश्याम पटेल, डिंडौरी
• प्रकरण : IPC की धारा 294, 323, 506, 34
• नाम : राजेंद्र सिंह मरावी, शाहपुर
• प्रकरण : IPC की धारा 379

₹500 का फरार ईनामी

• नाम : भंवर सिंह परस्ते, डिंडौरी
• प्रकरण : IPC की धारा 379
Comments
Popular posts
10th Result | अमरपुर के अमर ज्योति विद्यालय के 38 में से 38 और विद्या मंदिर के 29 में 25 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन में पास, कनक मरावी ब्लॉक टॉपर
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
किकरकुंड फॉल... डिंडौरी से 75 किमी दूर स्थित प्राकृतिक स्थल, हर ऋतु में जवां रहती है यहां की फिजा...
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image