SOCIAL CAUSE | भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जिला अस्पताल में भर्ती सिकल सेल पीड़ित बच्चे के लिए किया 'A+' रक्तदान



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष और युवा समाजसेवी बिहारी लाल साहू ने जिला अस्पताल में भर्ती सिकल सेल पीड़ित बच्चे के लिए शनिवार को 'A' पॉजिटिव रक्तदान कर उसकी जिंदगी बचाने के लिए योगदान दिया। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि बच्चे को गम्भीर हालत में इलाज के लिए परिजनों ने भर्ती कराया है। उसके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा काफी कम रह गई थी, जिससे स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था। इसकी सूचना अस्पताल स्टाफ और परिजनों ने विभिन्न माध्यमों से प्रसारित की। यह जानकारी जैसे ही बिहारी को मिली, वह तत्काल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का धर्म निभाया। बिहारी तीन बार रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा पौधरोपण, सार्वजनिक जागरूकता शिविर आदि सामाजिक गतिविधियां भी करते हैं। मूलतः ग्राम ढोंढ़ा निवासी बिहारी जैविक कृषि विशेषज्ञ भी हैं। वह डिंडौरी सहित आसपास के जिलों में निशुल्क रूप से किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराते हैं। अब तक सैकड़ों किसानों को परंपरागत खेती से हटकर जैविक खेती से जोड़ चुके हैं।
Comments
Popular posts
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
रामगढ़... 1951 के बाद डिंडौरी कहलाया वीरांगना रानी अवंतीबाई का कर्मक्षेत्र
Image