PRIDE OF DINDORI | 57 असम रेजिमेंट में जॉइन होकर डिंडौरी पहुंचे जिले के पहले लेफ्टिनेंट दिव्यांश जैन, नगरवासियों ने कॉलेज तिराहे से खनूजा कॉलोनी तक निकाली भव्य स्वागत रैली



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी के होनहार युवा दिव्यांश जैन 57 असम रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के पद पर जॉइन होकर सोमवार को पहली बार नगर पहुंचे। जिले के पहले लेफ्टिनेंट के आगमन पर नगरवासियों ने कॉलेज तिराहे से निज निवास खनूजा कॉलोनी तक भव्य स्वागत रैली निकाली। इस दौरान विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व नहर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, वरिष्ठ पार्षद रीतेश जैन, नप उपाध्यक्ष महेश पाराशर, पूर्व पार्षद रजनीश राय, युवा पार्षद आबिद रजा खान सहित तमाम जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इससे पहले शहपुरा में विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुशवाहा, अमर साहू, अश्वनी साहू सहित गणमान्य नागरिकों ने दिव्यांश का स्वागत किया। भारतीय सेना में शामिल होकर देश और जिले का गौरव बढ़ाने वाले दिव्यांश को नगरवासियों ने पुष्पहार पहना व तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत रैली के दौरान भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि जोशपूर्ण नारों से शहर गूंज उठा। डिंडौरीडॉटनेट से बातचीत में दिव्यांश ने कहा कि वह देश के लिए सेवाएं देने को काफी उत्साहित हैं। नगर में भव्य स्वागत पाकर वह अभिभूत हुए।








Comments
Popular posts
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image
Big Boss Season 17 | दिलचस्प कंटेस्टेंट, अट्रैक्टिव एक्टिविटीज और चैलेंजिंग टास्क का कंप्लीट कॉम्बो
Image
CITY TALENT | डिंडौरी की बाल विदुषी आद्या तिवारी ने जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी. के सामने किया संस्कृत श्लोकों का धाराप्रवाह पाठ, अधिकारी ने की सराहना
Image