NEW ROLE | डिंडौरी जनपद के पूर्व अध्यक्ष महेश सिंह धूमकेति बने भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, पार्टी कार्यालय में सांसद व जिलाध्यक्ष सहित भाजपाइयों ने किया स्वागत


डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और जिले के सुपरिचित आदिवासी नेता महेश सिंह धूमकेति को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कल सिंह भाबर की आधिकारिक घोषणा के बाद सोमवार शाम पार्टी कार्यालय में सांसद व केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत सहित तमाम भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने फूलों की माला पहनाकर आदिवासी नेता महेश को बधाई दी और समाज को जोड़कर देशहित में कार्य करने की उम्मीद जताई। इस दौरान भाजपा महामंत्री अवध राज बिलैया, पूर्व विधायक दुली चंद उरैती, वरिष्ठ नेता प्रभात जैन, जनपद अध्यक्ष व शाहपुर मंडल प्रमुख एडवोकेट सुशील राय, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद पाठक, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छाबड़ा, डिंडौरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष आशीष सोनी, नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश सिंह पराशर सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बता दें कि पूर्व में उजियार सिंह धुर्वे अजजा मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भाजपा में 15 साल से सेवाएं दे रहे महेश ने नया दायित्व मिलने पर प्रसन्नता जताई और मापदंडों के अनुरूप कार्य करने का भरोसा दिलाया।



Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Dindori Collector Transfer | 14 साल में मिली थी कलेक्टरी, 08 महीने में ही छिन गई; नेहा मारव्या OUT, अंजू भदौरिया IN
Image
BIG UPDATE | डिंडौरी जिले के जागरूक सरकारी मुलाजिम ने नहीं चलने दी ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर की मनमर्जी, हाई कोर्ट ने भी दिया साथ
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image
SOCIAL CAUSE | भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जिला अस्पताल में भर्ती सिकल सेल पीड़ित बच्चे के लिए किया 'A+' रक्तदान
Image