DDN UPDATE | डिंडौरी भाजपा पदाधिकारियों ने जिले के एकमात्र महिला पुलिस थाना पहुंचकर जाना हाल, स्टाफ से मुलाकात कर साहसिक सेवाओं के लिए जताया आभार

  • महिला थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर नर्मदा मरकाम ने भाजपा महामंत्री अवध राज बिलैया को बताईं थाने से जुड़ी समस्याएं
  • स्टाफ और पर्याप्त की कमी से पुलिसकर्मियों को हो रही परेशानी, भाजपाइयों ने दिलाया निराकरण का भरोसा 



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डिंडौरी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिले के एकमात्र महिला पुलिस थाना पहुंचकर इंचार्ज नर्मदा मरकाम (इंस्पेक्टर) सहित स्टाफ से सौजन्य भेंट की और थाने की व्यवस्थाएं देखी। भाजपा जिला महामंत्री अवध राज बिलैया ने थाना स्टाफ को भारत माता, शहीद भगत सिंह और नेताजी सुभाषचंद्र बोस का चित्र भेंटकर साहसिक सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान महिला थाना इंचार्ज ने भाजपा महामंत्री को थाने के लिए जगह और स्टाफ की कमी की समस्या बताई। इस पर उन्होंने एसपी संजय सिंह से बात कर जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में थाना परिसर में जागरुकता के लिए मिशन शक्ति का पोस्टर लगाया गया। थाना भ्रमण के दौरान डिंडौरी भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश धूमकेति, युवा नेता दशरथ सिंह राठौर, पार्षद आशीष वैश्य, युवा समाजसेवी अविनाश सिंह सैनी सहित अन्य भाजपाई व थाना स्टाफ उपस्थित रहा।






Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Dindori Collector Transfer | 14 साल में मिली थी कलेक्टरी, 08 महीने में ही छिन गई; नेहा मारव्या OUT, अंजू भदौरिया IN
Image
BIG UPDATE | डिंडौरी जिले के जागरूक सरकारी मुलाजिम ने नहीं चलने दी ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर की मनमर्जी, हाई कोर्ट ने भी दिया साथ
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image
SOCIAL CAUSE | भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जिला अस्पताल में भर्ती सिकल सेल पीड़ित बच्चे के लिए किया 'A+' रक्तदान
Image