DDN UPDATE | डिंडौरी SDM महेश मंडलोई का कटनी ट्रासंफर, 2016 बैच के अधिकारी बलवीर रमन आएंगे डिंडौरी

महेश मंडलोई


डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी 

डिंडौरी SDM महेश मंडलोई का कटनी ट्रासंफर किया गया है। उनकी जगह 2016 बैच के अधिकारी बलवीर रमन डिंडौरी आएंगे। मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव (कार्मिक) ने तबादला आदेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार कटनी SDM का दायित्व निभा रहे बलवीर रमन अब डिंडौरी में महेश मंडलोई का स्थान लेंगे। बता दें कि 2019 बैच के अधिकारी महेश मंडलोई का जिले में कार्यकाल उतार-चढ़ावों से भरा रहा। डिंडौरी SDM रहते हुए उन्होंने राजस्व विभाग को सर्वाधिक वसूली करके दी और कई क्षेत्रों को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस योगदान के लिए उन्हें जिले में एक ऊर्जावान युवा अधिकारी के रूप में याद किया जाएगा। हालांकि उन पर कुछ गंभीर आरोप भी लगे हैं। पूर्व कलेक्टर बी. कार्तिकेयन के कार्यकाल में वह शहपुरा SDM की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

बलवीर रमन


Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Dindori Collector Transfer | 14 साल में मिली थी कलेक्टरी, 08 महीने में ही छिन गई; नेहा मारव्या OUT, अंजू भदौरिया IN
Image
BIG UPDATE | डिंडौरी जिले के जागरूक सरकारी मुलाजिम ने नहीं चलने दी ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर की मनमर्जी, हाई कोर्ट ने भी दिया साथ
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image
SOCIAL CAUSE | भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जिला अस्पताल में भर्ती सिकल सेल पीड़ित बच्चे के लिए किया 'A+' रक्तदान
Image