DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टोरेट के NIC कक्ष में 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर रत्नाकर झा ने 05 किसानों को दी योजना की पहली किश्त



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी/भोपाल

भोपाल के मिंटो हॉल में शनिवार में 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक से प्रदेश के 77 लाख किसान परिवारों को कुल ₹1540 करोड़ की राशि वितरित की। योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम डिंडौरी कलेक्टोरेट के NIC कक्ष में आयोजित हुआ, जिसमें कलेक्टर रत्नाकर झा ने 05 किसानों को पहली किश्त प्रदान की। इनमें भोला सिंह, उदय सिंह, पन्ने सिंह, विनोद कुमार और भजन सिंह शामिल रहे। इससे पहले सीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण भी NIC कक्ष में किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, अपर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर रजनी वर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, भाजपा महामंत्री अवध राज बिलैया, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छाबड़ा, तहसीलदार बिसन सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।






Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Dindori Collector Transfer | 14 साल में मिली थी कलेक्टरी, 08 महीने में ही छिन गई; नेहा मारव्या OUT, अंजू भदौरिया IN
Image
BIG UPDATE | डिंडौरी जिले के जागरूक सरकारी मुलाजिम ने नहीं चलने दी ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर की मनमर्जी, हाई कोर्ट ने भी दिया साथ
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image
SOCIAL CAUSE | भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जिला अस्पताल में भर्ती सिकल सेल पीड़ित बच्चे के लिए किया 'A+' रक्तदान
Image