DDN NEWS | भू-अधिकार पुस्तिका के बिना खाद वितरण पर होगी कड़ी कार्यवाही, डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा ने पुरानी डिंडौरी गोदाम के निरीक्षण में दिए निर्देश



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा ने खाद गोदामों में बिना भू-अधिकार पुस्तिका के खाद वितरण नहीं करने को कहा है। ऐसा करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने सोमवार को मंडला बस स्टैंड, पुरानी डिंडौरी स्थित गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम प्रभारी को जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर खाद वितरित करने के निर्देश दिए। कहा कि किसानों की जरूरत के अनुसार गोदामों में खाद की उपलब्धता रखें। जिले में किसी भी प्रकार से उर्वरक की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने गोदाम में काफी समय बिताया और बारीकी से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमियां समझ में आने पर तत्काल दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने प्रभारी कृषि उपसंचालक अश्विनी झारिया को वितरण व्यवस्था पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए।




Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Dindori Collector Transfer | 14 साल में मिली थी कलेक्टरी, 08 महीने में ही छिन गई; नेहा मारव्या OUT, अंजू भदौरिया IN
Image
BIG UPDATE | डिंडौरी जिले के जागरूक सरकारी मुलाजिम ने नहीं चलने दी ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर की मनमर्जी, हाई कोर्ट ने भी दिया साथ
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image
SOCIAL CAUSE | भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जिला अस्पताल में भर्ती सिकल सेल पीड़ित बच्चे के लिए किया 'A+' रक्तदान
Image