DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर ने किया कार्यालयीन कार्य विभाजन, अब खुद करेंगे बजाग तहसील के अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों की अपील, पुनरीक्षण, पुनरावलोकन और संहिता के तहत मामलों का निराकरण



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

बजाग तहसील के अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों की अपील, पुनरीक्षण, पुनरावलोकन और संहिता के तहत सभी मामलों का निराकरण अब डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा खुद करेंगे। उन्होंने गुरुवार को कार्यालयीन कार्य विभाजन का आदेश जारी किया है। इसके अनुसार बजाग तहसील से जुड़े उपरोक्त राजस्व मामलों का समाधान उन्होंने खुद के हिस्से में रखा है। वहीं, ADM अरुण विश्वकर्मा को डिंडौरी व शहपुरा तहसील के अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों की अपील, पुनरीक्षण, पुनरावलोकन और संहिता के तहत सभी मामलों के निदान का दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर ने आदेश में कहा कि शेष कार्य विभाजन पूर्व की तरह यथावत रहेंगे। 
Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Dindori Collector Transfer | 14 साल में मिली थी कलेक्टरी, 08 महीने में ही छिन गई; नेहा मारव्या OUT, अंजू भदौरिया IN
Image
BIG UPDATE | डिंडौरी जिले के जागरूक सरकारी मुलाजिम ने नहीं चलने दी ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर की मनमर्जी, हाई कोर्ट ने भी दिया साथ
Image
DDN UPDATE | देश में कोविड वैक्सीन की 100 करोड़ डोज़ लगने की खुशी में डिंडौरी भाजपा ने उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र में हेल्थ वर्कर्स का किया सम्मान, जीवनरक्षक सेवाओंं के लिए जताया आभार
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image