DDN NEWS | डिंडौरी SDM महेश मंडलोई को कलेक्टर ने किया कार्यमुक्त, डिप्टी कलेक्टर रजनी वर्मा संभालेंगी उनका प्रभार



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी SDM महेश मंडलोई को कलेक्टर रत्नाकर झा ने कार्यमुक्त कर दिया है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर रजनी वर्मा को प्रभार सौंपा गया है। 2019 बैच के अधिकारी महेश मंडलोई का ट्रांसफर ऑर्डर 28 अक्टूबर को जारी हुआ था। वहीं, कटनी SDM बलवीर रमन (2016 बैच) का ट्रांसफर डिंडौरी किया गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक जॉइनिंग नहीं ली, लिहाजा फिलहाल रजनी वर्मा SDM का दायित्व संभालेंगी। बता दें कि महेश मंडलोई का जिले में कार्यकाल उतार-चढ़ावों से भरा रहा। डिंडौरी SDM रहते हुए उन्होंने राजस्व विभाग को सर्वाधिक वसूली करके दी और कई क्षेत्रों को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस योगदान के लिए उन्हें जिले में एक ऊर्जावान युवा अधिकारी के रूप में याद किया जाएगा। पूर्व कलेक्टर बी. कार्तिकेयन के कार्यकाल में वह शहपुरा SDM की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Dindori Collector Transfer | 14 साल में मिली थी कलेक्टरी, 08 महीने में ही छिन गई; नेहा मारव्या OUT, अंजू भदौरिया IN
Image
BIG UPDATE | डिंडौरी जिले के जागरूक सरकारी मुलाजिम ने नहीं चलने दी ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर की मनमर्जी, हाई कोर्ट ने भी दिया साथ
Image
DDN UPDATE | देश में कोविड वैक्सीन की 100 करोड़ डोज़ लगने की खुशी में डिंडौरी भाजपा ने उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र में हेल्थ वर्कर्स का किया सम्मान, जीवनरक्षक सेवाओंं के लिए जताया आभार
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image