DDN UPDATE | डिंडौरी जिले के दौरे पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते, करंजिया में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ और गाड़ासरई में निर्माणाधीन अस्पताल का किया निरीक्षण

  • डिंडौरी रेस्ट हाउस में की भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात, सेवा ही संगठन अभियान और जिले में कोरोना संक्रमण की राेकथाम पर की बातचीत



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी/करंजिया

सांसद और केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते गुरुवार को डिंडौरी जिले के दौर पर आए। उन्होंने करंजिया में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ कर गाड़ासरई में निर्माणाधीन 10 बिस्तरों वाले अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही ब्लॉक स्तर पर आयोजित क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कोरोना नियंत्रण और स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की। केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने डिंडौरी रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात कर सेवा ही संगठन अभियान और कोरोना संक्रमण की रोकथाम पर बातचीत की। विजिट के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, SDM महेश मंडलोई, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, कोषाध्यक्ष अवध राज बिलैया, समनापुर मंडल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, पार्षद आशीष वैश्य आदि मौजूद थे। 










Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Dindori Collector Transfer | 14 साल में मिली थी कलेक्टरी, 08 महीने में ही छिन गई; नेहा मारव्या OUT, अंजू भदौरिया IN
Image
BIG UPDATE | डिंडौरी जिले के जागरूक सरकारी मुलाजिम ने नहीं चलने दी ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर की मनमर्जी, हाई कोर्ट ने भी दिया साथ
Image
SOCIAL CAUSE | भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जिला अस्पताल में भर्ती सिकल सेल पीड़ित बच्चे के लिए किया 'A+' रक्तदान
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image