DDN Update | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की संभागीय कार्यकारिणी में डिंडौरी के पत्रकार राजेश विश्वकर्मा, नीरज श्रीवास्तव, मो. असगर सिद्दीकी और आनंद श्रीवास्तव को मिली अहम जिम्मेदारी

  • आनंद श्रीवास्तव : उपाध्यक्ष, नीरज श्रीवास्तव : सचिव, राजेश विश्वकर्मा : संयुक्त सचिव, मोहम्मद असगर सिद्दीकी : कार्यकारिणी सदस्य



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने संभागीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें डिंडौरी के चार पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्रकार आनंद श्रीवास्तव को संभागीय उपाध्यक्ष, नीरज श्रीवास्तव को सचिव, राजेश विश्वकर्मा को संयुक्त सचिव और मोहम्मद असगर सिद्दीकी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं, संभागीय अध्यक्ष के रूप में दिनेश प्रीत को कमान सौंपी गई है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया, मुख्य कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहम्मद अली, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत काबरा, महासचिव सुनील त्रिपाठी और डाॅ. संजीव श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि आनंद, नीरज, राजेश और असगर लंबे अरसे से डिंडौरी जिले में आंचलिक पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्हें इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत पंजीकृत प्रादेशिक संगठन में अहम दायित्व सौंपा गया है। जिले के पत्रकारों ने चारों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए पत्रकारिता करने की उम्मीद जताई है। 

Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
Big Boss Season 17 | दिलचस्प कंटेस्टेंट, अट्रैक्टिव एक्टिविटीज और चैलेंजिंग टास्क का कंप्लीट कॉम्बो
Image
SOCIAL CAUSE | भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जिला अस्पताल में भर्ती सिकल सेल पीड़ित बच्चे के लिए किया 'A+' रक्तदान
Image
EDU INFO | RN Classes दे रहा है यूपीएससी/आईएएस और एमपीपीएससी की निशुल्क तैयारी का सुनहरा अवसर, जॉइन करें 100% फ्री स्कॉलरशिप टेस्ट
Image