DDN UPDATE | तिरुमाल महेश सिंह धुर्वे गोंड समाज महासभा नगर अध्यक्ष और तिरुमाल महेंद्र परस्ते बने महासभा के युवा मोर्चा अध्यक्ष, केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने सौंपा नियुक्ति पत्र



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

गोंड समाज महासभा के प्रदेशाध्यक्ष तिरुमाल बिशन सिंह परतेती के निर्देशानुसार डिंडौरी में महासभा के कार्यों को विस्तार देने के लिए नए पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिले के आदिवासी समाजसेवी तिरुमाल महेश सिंह धुर्वे को महासभा का नगर अध्यक्ष और तिरुमाल महेंद्र परस्ते को महासभा के युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें हाल ही में सांसद और केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शुभकामनाओं के साथ नियुक्ति पत्र सौंपा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को महासभा के उपाध्यक्ष तिरुमाल कमल किशोर मेरावी (शिक्षा व आर्थिक प्रकोष्ठ), नगर सचिव तिरुमाल भारत सिंह धूमकेती सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए महासभा के लिए बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।




Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image