DDN UPDATE | मां नर्मदा संरक्षण का संकल्प लेकर डिंडौरी भाजपा जिला महामंत्री अवध राज बिलैया ने मां रेवा के पावन तट से सपरिवार शुरू की मां नर्मदा परिक्रमा, चलाएंगे नर्मदा जल शुद्धि अभियान

  • केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने सद्भाव के साथ किया विदा
  • कलेक्टर रत्नाकर झा और एसपी संजय सिंह सहित प्रशासन व पुलिस की टीम भी रही मौजूद, माता-पिता व पत्नी सहित नगर के अन्य श्रद्धालु साथ करेंगे परिक्रमा



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

मां नर्मदा के संरक्षण का संकल्प लेकर डिंडौरी भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री अवध राज बिलैया ने रविवार को मुख्यालय स्थित मां रेवा के पावन तट से सपरिवार मां नर्मदा की परिक्रमा प्रारंभ की। उन्होंने बताया कि परिक्रमा के दौरान वह नर्मदा जल शुद्धि अभियान चलाएंगे और जगह-जगह नागरिकों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। परिक्रमा श्रीगणेश के अवसर पर सांसद और केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, मंडला भाजपा जिलापाध्यक्ष संदीप सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेति, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा सहित परिजनों, मित्रों व गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से कलेक्टर रत्नाकर झा और एसपी संजय सिंह सहित प्रशासन व पुलिस टीम भी मौजूद रही।



माता-पिता भी होंगे परिक्रमा के साथी, शहर के अन्य लोग भी हमराह

मां नर्मदा की परिक्रमा के लिए अवध के साथ मां राधा देवी बिलैया और पिता रामचंद्र बिलैया भी रवाना हुए। इनके अलावा स्थानीय नागरिक संजय रुसिया, अनिल मोर, पंकज गुप्ता, सुधीर तिवारी, स्वप्निल गुप्ता, सतीश चंद गुप्ता आदि भी शामिल हैं। अवध ने बताया कि यह सिर्फ परिक्रमा यात्रा नहीं, बल्कि मोक्षदायिनी मां नर्मदा के संरक्षण के लिए एक व्यापक अभियान भी है। इस दौरान वह जिन-जिन स्थानों से गुजरेंगे, वहां के नागरिकों से पुण्यसलिला रेवा को साफ-स्वच्छ रखने के लिए जनजागरुकता प्रसारित करेंगे।



मां नर्मदा जल शुद्धि अभियान के प्रमुख मुद्दे

• मां नर्मदा के जल में नहाने व कपड़े धोने के साबुन का उपयोग नहीं करेंगे।
• पूजन सामग्री, प्लास्टिक, गंदगी, बासे फूल आदि मां नर्मदा में प्रवाहित नहीं करेंगे।
• दीपदान के लिए सिर्फ पत्तों के दोने का उपयोग करेंगे। दीपों को जल में पर प्रवाहित न कर तट पर रखेंगे।
• मां नर्मदा क्षेत्र में मल-मूत्र का त्याग नहीं करेंगे और दूसरों को भी नहीं करने देंगे।
• मां नर्मदा तटों पर नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकेंगे।
• मां नर्मदा के जल में प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी हानिकारक रसायनयुक्त प्रतिमाएं विसर्जित नहीं करेंगे।
• मां नर्मदा से सटे खेतों में रासायनिक खाद और कीटनाशक का उपयोग नहीं करेंगे। जैविक खाद को बढ़ावा देंगे।
• मां नर्मदा के जल में दूषित पानी मिलने से रोकेंगे। कारखानों के जहरीले अपशिष्ट पदार्थों को जल में समाहित नहीं होने देंगे।
• मां नर्मदा क्षेत्र में औषधीय पौधे लगाएंगे। दूसरों को भी ज़्यादा से ज़्यादा पौधरोपण के लिए प्रेरित करेंगे।













Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
हल्दी करेली... डिंडौरी के मिनी गोवा में परिवार के साथ उठाइए आउटिंग का आनंद मगर गंदगी न फैलाएं
Image