DDN UPDATE | राज्यपाल के हाथों 12 जनवरी 2022 को जबलपुर में गोल्ड मेडल प्राप्त करेंगे शहपुरा के एडवोकेट निर्मल साहू



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

शहपुरा के एडवोकेट निर्मल साहू को 12 जनवरी 2022 को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में राज्यपाल मंगूभाई पटेल की ओर से गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। यह मेडल पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स पूरा करने के लिए दिया जा रहा है। इस विशेष अवसर को लेकर एडवोकेट निर्मल काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मेडल लेना उनके लिए गौरव की बात होगी। वह फिलहाल एक एडवोकेट के रूप में आदिवासी बाहुल्य जिले सहित पीड़ित मानवता के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लंबी और निस्वार्थ सेवाएं दे रहे हैं। अब पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स के बाद वह अपनी राजनीतिक समझ का उपयोग भी जिले के लिए बेहतरी से कर सकेंगे।
Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image
CITY TALENT | डिंडौरी की बाल विदुषी आद्या तिवारी ने जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी. के सामने किया संस्कृत श्लोकों का धाराप्रवाह पाठ, अधिकारी ने की सराहना
Image