SOCIAL CONCERN | डिंडौरी यातायात थाने के ASI प्रवीण सिंह ने शादी की 9वीं सालगिरह पर जिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के लिए किया 'O+' रक्तदान



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी जिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के लिए यातायात थाने में पदस्थ ASI प्रवीण सिंह ने शादी की 9वीं सालगिरह पर रविवार को 'O+' रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की नाजुक स्थिति और रक्त की कमी के बारे में जानकारी मिली। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा काफी कम रह गई थी। तेज गति से स्वास्थ्य में सुधार के लिए 'O+' समूह का खून चढ़ाना बहुत ज़रूरी था। इसकी जानकारी परिजनों और स्टाफ ने सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों में प्रसारित की। सूचना मिलते ही प्रवीण ब्लड बैंक पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान के बाद प्रवीण ने बताया कि आज उनकी शादी की 9वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर ज़रूरतमंद महिला के लिए रक्तदान करना उनके लिए खास रहा। उन्होंने प्रसन्नता जताई और आम नागरिकों से भी समय-समय पर रक्तदान करने का निवेदन किया।
Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image
CITY TALENT | डिंडौरी की बाल विदुषी आद्या तिवारी ने जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी. के सामने किया संस्कृत श्लोकों का धाराप्रवाह पाठ, अधिकारी ने की सराहना
Image