FAREWELL | पशु चिकित्सा सेवाएं डिंडौरी के उपसंचालक डॉ. एसएस चौधरी रिटायर, कलेक्टर रत्नाकर झा सहित प्रशासनिक टीम ने दी यादगार विदाई



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

पशु चिकित्सा सेवाएं डिंडौरी के उपसंचालक डॉ. एसएस चौधरी लंबी सेवा के बाद विभाग से रिटायर हो गए। उन्हें कलेक्टर रत्नाकर झा सहित प्रशासनिक टीम ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभागार में यादगार विदाई दी। कलेक्टर ने कहा कि डॉ. चौधरी ने मेहनती और निष्ठावान अधिकारी के रूप में ईमानदारी से काम किया। उनका सेवाकाल और अनुभव विभाग के नए अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मिसाल है। इस मौके पर ADM अरुण विश्वकर्मा, जिला पंचायत CEO अंजू विश्वकर्मा, डिंडौरी SDM रजनी वर्मा, शहपुरा SDM काजल जावला, जनजातीय कार्यविभाग के सहायक आयुक्त डॉ. संतोष शुक्ला, कृषि उप संचालक अश्विनी झारिया, महिला एवं बाल विकास विभाग की DPO मंजूलता सिंह, CMHO डॉ. रमेश कुमार मरावी, RES विभाग के कार्यपालन यंत्री डीएस बघेल, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राघवेंद्र मिश्रा, मीडिया प्रभारी चेतराम अहिरवार आदि उपस्थित रहे।
Comments
Popular posts
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image
Big Boss Season 17 | दिलचस्प कंटेस्टेंट, अट्रैक्टिव एक्टिविटीज और चैलेंजिंग टास्क का कंप्लीट कॉम्बो
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image