DDN UPDATE| डिंडौरी भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नरबदिया मरकाम का प्रमोशन, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सौंपा जिलाध्यक्ष का दायित्व



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की डिंडौरी उपाध्यक्ष नरबदिया मरकाम का प्रमोशन किया गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया ने बुधवार को सूची जारी कर दी है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत सहित तमाम भाजपाइयों ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर योगदान की उम्मीद जताई। जिलाध्यक्ष राजपूत ने कहा कि नरबदिया मरकाम ने अब तक महिला मोर्चा उपाध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया है। इसी वजह से उन्हें प्रमोट कर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह आगे भी समर्पण के साथ पार्टी का दायित्व भलीभांति निभाती रहेंगी। बता दें कि नरबदिया राजनीतिक गतिविधियों के इतर समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और जिलेभर में वंचित वर्ग की महिलाओं को जागरूक कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ रही हैं।
Comments
Unknown said…
शुभकामनाएं भाभी जी
Popular posts
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
PRIDE OF DINDORI | डिंडौरी जिले के पाटनगढ़ की लोक चित्रकार दुर्गाबाई व्याम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया 'पद्मश्री' सम्मान
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
लॉकडाउन में ज्ञानवर्द्धन | घर पर रहते हुए खुले आसमान में रोज कीजिए तारामंडल में सप्तऋषियों के पावन दर्शन
Image