IMP UPDATE | डिंडौरी में अब शुक्रवार को नहीं, शनिवार को होगा रावण का पुतला दहन, नगर परिषद ने स्थानीय समितियों और नागरिकों की मांग पर लिया फैसला



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी में रावण पुतला दहन कार्यक्रम अब शुक्रवार को नहीं, बल्कि शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर आयोजित होगा। स्थानीय समितियों और नागरिकों की मांग पर नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि बुधवार को कोतवाली थाना परिसर में हुई बैठक में रावण पुतला दहन कार्यक्रम के लिए 15 अक्टूबर की रात 09 बजे का समय तय किया था। लेकिन नगरवासियों की मांग पर नप अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों के साथ आज ज़रूरी बैठक की और कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ा दिया। लिहाजा, अब असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक पर्व का मुख्य कार्यक्रम और मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 16 अक्टूबर को होगा। इसी दिन चल समारोह भी निकाली जाएगी, जिसमें प्रशासनिक गाइडलाइंस के अनुसार डीजे बजाने की छूट रहेगी। वहीं, 15 अक्टूबर को जवारे विसर्जित होंगे। बैठक में नप उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, पार्षद मोहन नरवरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image