DDN UPDATE | डिंडौरी-मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने महानवमी पर किया कन्या पूजन, देवी स्वरूप बालिकाओं के चरण पखारकर लिया आशीर्वाद



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी/मंडला

डिंडौरी-मंडला सांसद व केंद्रीय इस्पात, ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और विधायक व पूर्व आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने गुरुवार को महानवमी पर कन्या पूजन किया। उन्होंने देवी स्वरूपा बालिकाओं के चरण पखारे और भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद कुलस्ते ने मंडला और विधायक मरकाम ने डिंडौरी में सदियों पुरानी परंपरा निभाई। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन समृद्ध भारतीय परंपरा, सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। इन्हीं संस्कारों ने हमें युगों-युगों से पोषित और पल्लवित किया है। दोनों नेताओं ने जिलेवासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दी और नई पीढ़ी से परंपराओं को निभाते रहने का आग्रह किया।





Comments
Popular posts
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image
Big Boss Season 17 | दिलचस्प कंटेस्टेंट, अट्रैक्टिव एक्टिविटीज और चैलेंजिंग टास्क का कंप्लीट कॉम्बो
Image