DDN UPDATE | भाजपा मंडल शाहपुर के 69 मतदान केंद्रों में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, पदाधिकारियों ने आश्रम के बच्चों को बांटे फल



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शाहपुर मंडल के 69 मतदान केंद्रों में शनिवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के आह्वान और डिंडौरी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय ने कार्यक्रम की अगुवाई की। मंडल पदाधिकारियों ने ग्राम विक्रमपुर के कसईसोढ़ा केंद्र में पंडित उपाध्याय को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी सीखों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसी क्रम में  मंडल महामंत्री रामानुज राव और ताहर सिंह विश्वकर्मा की मौजूदगी में एम फॉर सेवा आश्रम के बच्चों को फलों का वितरण भी किया गया।



Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Dindori Collector Transfer | 14 साल में मिली थी कलेक्टरी, 08 महीने में ही छिन गई; नेहा मारव्या OUT, अंजू भदौरिया IN
Image
BIG UPDATE | डिंडौरी जिले के जागरूक सरकारी मुलाजिम ने नहीं चलने दी ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर की मनमर्जी, हाई कोर्ट ने भी दिया साथ
Image
DDN UPDATE | खबर प्रसारित करने पर डिंडौरी जिले के युवा पत्रकार भीमशंकर साहू को मिली जान से मारने की धमकी, शहपुरा थाने में चार व्यक्तियों पर FIR दर्ज
Image
DDN UPDATE | बजाग ब्लॉक के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में जमीन की बिक्री पर रोक लगाने की मांग लेकर डिंडौरी बसपा जिलाध्यक्ष ने SDM को सौंपा ज्ञापन
Image