DDN UPDATE | डिंडौरी भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाया जातिसूचक टिप्पणी, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने का आरोप, SP संजय सिंह से की लिखित शिकायत

  • देशभर में पेट्रोलियम पदार्थों और खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों के विरोध में गुरुवार को महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यालय के सामने हुई घटना



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत सहित पार्टी कार्यकर्ताओं पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी साहू ने जातिसूचक टिप्पणी, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। संतोषी ने गुरुवार की देरशाम SP ऑफिस पहुंचकर IPS संजय सिंह के नाम SDOP रविप्रकाश कोल को लिखित आवेदन सौंपा। उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा कि महिला कांग्रेस आज दोपहर गांधी चौक पर पेट्रोलियम पदार्थों और खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन कर रही थी। कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप चूल्हे पर चाय बनाई और नगर में बांटते हुए कलेक्टोरेट की तरफ जा रहे थे। रास्ते में भाजपा कार्यालय के सामने गुजरने के क्रम में कुछ लोग पार्टी ऑफिस से बाहर आए और कांग्रेसियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। उन्होंने निजी तौर पर संतोषी से कहा, 'तुम बड़ी कांग्रेसी बनी फिरती हो। हम कांग्रेस को गाड़कर रख देंगे।' इसके अलावा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की गई। इन बातों का जिक्र करते हुए संतोषी ने SP संजय सिंह से भाजपा जिलाध्यक्ष सहित संबंधित कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि भाजपाइयों ने भी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर कार्यालय में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाकर आज शाम ही SP से लिखित शिकायत की है। 

यहां पढ़ें मामले से जुड़ी अन्य खबर 👇

Comments
Popular posts
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
PRIDE OF DINDORI | डिंडौरी जिले के पाटनगढ़ की लोक चित्रकार दुर्गाबाई व्याम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया 'पद्मश्री' सम्मान
Image
रामगढ़... 1951 के बाद डिंडौरी कहलाया वीरांगना रानी अवंतीबाई का कर्मक्षेत्र
Image
10th Result | हाईस्कूल परीक्षा में डिंडौरी के टॉप-02 में मदर टेरेसा स्कूल के 04 स्टूडेंट्स, टॉप-03 में राजूषा स्कूल डिंडौरी और शहपुरा मदर टेरेसा स्कूल से 1-1 स्टूडेंट
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image