LOCAL POLITICS | डिंडौरी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी साहू पर भाजपा कार्यालय में घुसकर अभद्रता करने का आरोप, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने SP से की लिखित शिकायत

  • महिला कांग्रेस नेता ने कहा : सभी आरोप बेबुनियाद, हम तो भाजपाइयों से चाय पीने का अनुरोध कर रहे थे... कोई विवाद नहीं हुआ



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी साहू पर भाजपा कार्यालय में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाकर गुरुवार को मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने SP संजय सिंह से लिखित शिकायत की है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने मीडिया को बताया कि आज भाजपा कार्यालय में नवगठित जिला कार्यसमिति की पहली बैठक चल रही थी। उसी दौरान महिला कांग्रेस नेता संतोषी साहू कार्यालय परिसर में पहुंचीं और अभद्रता करने लगीं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही थीं। साथ ही कार्यालय के बाहर स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दस्तावेजों से छेड़छाड़ भी की। इस संबंध में SP संजय सिंह से लिखित शिकायत कर मौखिक रूप से कलेक्टर रत्नाकर झा को भी जानकारी दे दी गई है। जिलाध्यक्ष राजपूत सहित भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे व अन्य भाजपाओं से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने का निवेदन किया है। 



भाजपा ने दर्ज कराई झूठी रिपोर्ट, जांच के लिए तैयार : संतोषी साहू

खुद पर लगे गंभीर आरोपों पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी साहू ने कहा कि भाजपा ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। दरअसल, आज दोपहर वार्ड-08 स्थित गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष महिला कांग्रेस पेट्रोलियम पदार्थों और खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन कर रही थी। विरोध स्वरूप महिलाओं ने धरना स्थल पर ही चूल्हे पर चाय बनाई और ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्टोरेट जाते समय रास्ते में भाजपा कार्यालय में रुककर भाजपाइयों से चाय पीने का अनुरोध किया। इसी वजह से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी, जबिक मौके पर कोई भी विवाद या अभद्रता की घटना नहीं हुई है।
Comments
Popular posts
PRIDE OF DINDORI | डिंडौरी जिले के पाटनगढ़ की लोक चित्रकार दुर्गाबाई व्याम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया 'पद्मश्री' सम्मान
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
रामगढ़... 1951 के बाद डिंडौरी कहलाया वीरांगना रानी अवंतीबाई का कर्मक्षेत्र
Image
10th Result | हाईस्कूल परीक्षा में डिंडौरी के टॉप-02 में मदर टेरेसा स्कूल के 04 स्टूडेंट्स, टॉप-03 में राजूषा स्कूल डिंडौरी और शहपुरा मदर टेरेसा स्कूल से 1-1 स्टूडेंट
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image