- 14 अप्रैल से अब तक जिला अस्पताल, होम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर से रिकॉर्ड 1760 मरीज डिस्चार्ज
- Highlights | Active Case : 882 | All-time Case : 3940 | Today Discharge : 16 | Overall Discharge : 3038 | Total Death : 20
डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी
डिंडौरी जिले में मंगलवार की शाम तक 90 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह नतीजा 658 सैम्पल्स की जांच में सामने आया है। आज 16 मरीजों को जिला अस्पताल, हाेम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (DPM) विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या रिकॉर्ड 882 पर पहुंच चुकी है। अब ऑलटाइम कोविड पॉजिटिव मरीज 3940 और ओवरऑल डिस्चार्ज केस 3038 हो गए हैं। 14 अप्रैल से अब तक रिकॉर्ड 1760 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आज 552 सैंपल कलेक्ट किए हैं, जबकि 739 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक जिले के 88642 नागरिकों की जांच कराई जा चुकी है। वर्तमान में 652 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेट हैं और 226 लोगों का उपचार जिला अस्पताल व डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में जारी है। 04 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक कोरोना संक्रमण से जिले के 20 नागरिक जान गंवा चुके हैं।
14 अप्रैल से आज तक कब, कितने मरीज हुए स्वस्थ 👇
- 11 मई, मंगलवार : 16
- 10 मई, सोमवार : 19
- 09 मई, रविवार : 28
- 08 मई, शनिवार : 36
- 07 मई, शुक्रवार : 13
- 06 मई, गुरुवार : 68
- 05 मई, बुधवार : 41
- 04 मई, मंगलवार : 64
- 03 मई, सोमवार : 110
- 02 मई, रविवार : 90
- 01 मई, शनिवार : 83
- 30 अप्रैल, शुक्रवार : 126
- 29 अप्रैल, गुरुवार : 40
- 28 अप्रैल, बुधवार : 11
- 27 अप्रैल, मंगलवार : 115
- 26 अप्रैल, सोमवार : 133
- 25 अप्रैल, रविवार : 37
- 24 अप्रैल, शनिवार : 145
- 23 अप्रैल, शुक्रवार : 127
- 22 अप्रैल, गुरुवार : 101
- 21 अप्रैल, बुधवार : 20
- 20 अप्रैल, मंगलवार : 05
- 19 अप्रैल, सोमवार : 52
- 18 अप्रैल, रविवार : 65
- 17 अप्रैल, शनिवार : 71
- 16 अप्रैल, शुक्रवार : 64
- 15 अप्रैल, गुरुवार : 58
- 14 अप्रैल, बुधवार : 29