- जिले में 20 अप्रैल 2020 को मिला था पहला कोरोना केस... तब से आज तक ओवरऑल 3201 मरीज हुए स्वस्थ, इधर बीते 29 दिन में ही 1925 लोग किए गए डिस्चार्ज
- Highlights | Active Case : 755 | All-time Case : 3976 | Today Discharge : 165 | Overall Discharge : 3201 | Total Death : 20
डिंडौरी जिले के लिए बुधवार का दिन बीते कई दिनों की तुलना में राहतभरा रहा। आज करीब महीनेभर बाद 50 से कम लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक दिन में रिकॉर्ड 165 मरीज कोरोना से जंग जीतकर सकुशल घर वापस लौटे। आज 739 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से सिर्फ 36 लोग ही पॉजिटिव हैं। जिले में 20 अप्रैल 2020 को करंजिया की इंद्रा कॉलोनी में पहला कोरोना केस मिला था। आज तक एक साल से अधिक समय बीतने के बाद ओवरऑल 3201 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इधर, 14 अप्रैल से 12 मई 2021 तक सिर्फ 29 दिन में ही 1925 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। महामारी के भयावह और क्रूर दौर में यह आंकड़े निश्चित तौर पर राहत देने वाले हैं।
कल के मुकाबले आज एक्टिव केस 882 से घटकर हुए 755
स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (DPM) विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या मंगलवार की तुलना में 882 से घटकर 755 पर आ गई है। अब ऑलटाइम कोविड पॉजिटिव मरीज 3976 और ओवरऑल डिस्चार्ज केस 3201 हो गए हैं। 14 अप्रैल से अब तक सिर्फ 29 दिन में रिकॉर्ड 1925 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आज 561 सैंपल कलेक्ट किए हैं, जबकि 930 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक जिले के 89210 नागरिकों की जांच कराई जा चुकी है। वर्तमान में 493 कोरोना मरीज होम आइसोलेट हैं और 259 लोगों का उपचार जिला अस्पताल व डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में जारी है। 03 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक कोरोना संक्रमण से जिले के 20 नागरिक जान गंवा चुके हैं।
14 अप्रैल से आज तक कब, कितने मरीज हुए स्वस्थ 👇
- 12 मई, बुधवार : 165
- 11 मई, मंगलवार : 16
- 10 मई, सोमवार : 19
- 09 मई, रविवार : 28
- 08 मई, शनिवार : 36
- 07 मई, शुक्रवार : 13
- 06 मई, गुरुवार : 68
- 05 मई, बुधवार : 41
- 04 मई, मंगलवार : 64
- 03 मई, सोमवार : 110
- 02 मई, रविवार : 90
- 01 मई, शनिवार : 83
- 30 अप्रैल, शुक्रवार : 126
- 29 अप्रैल, गुरुवार : 40
- 28 अप्रैल, बुधवार : 11
- 27 अप्रैल, मंगलवार : 115
- 26 अप्रैल, सोमवार : 133
- 25 अप्रैल, रविवार : 37
- 24 अप्रैल, शनिवार : 145
- 23 अप्रैल, शुक्रवार : 127
- 22 अप्रैल, गुरुवार : 101
- 21 अप्रैल, बुधवार : 20
- 20 अप्रैल, मंगलवार : 05
- 19 अप्रैल, सोमवार : 52
- 18 अप्रैल, रविवार : 65
- 17 अप्रैल, शनिवार : 71
- 16 अप्रैल, शुक्रवार : 64
- 15 अप्रैल, गुरुवार : 58
- 14 अप्रैल, बुधवार : 29