- Highlights | Active Case : 378 | All-time Case : 4547 | Today Discharge : 72 | Overall Discharge : 4142 | Total Death : 27
डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी
डिंडौरी जिले में रविवार शाम तक 1092 सैम्पल्स में से सिर्फ 26 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (DPM) विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि आज जिला अस्पताल, कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन से 72 व्यक्तियों को छुट्टी भी दी गई है। जिले में एक्टिव केस कल की तुलना में 425 से घटकर 378 पर आ गए हैं। ऑलटाइम मरीजों की संख्या 4547 और ओवरऑल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 4142 पर पहुंच चुकी है। राहत की बात यह है कि जिले में 01 मई से अब तक 1593 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि इस अवधि में रिकॉर्ड 1681 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने आज लिए 1072 सैम्पल, 254 जांच रिपोर्ट पेंडिंग
DPM विक्रम सिंह के मुताबिक कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आज 1072 नागरिकों के सैम्पल लिए हैं, जबकि 254 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक जिले के कुल 98142 व्यक्तियों की जांच कराई जा चुकी है। वर्तमान में 277 संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेशन और 95 लोगों को जिला अस्पताल व डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में रखकर उपचार किया जा रहा है। जिले के 06 गंभीर मरीज नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में भर्ती है। जिले में कोरोना संक्रमण से आज तक 27 मौतें दर्ज हुई हैं।
01 मई से आज तक स्वस्थ हुए मरीज (1681) 👇
- 23 मई, रविवार : 72
- 22 मई, शनिवार : 89
- 21 मई, शुक्रवार : 21
- 20 मई, गुरुवार : 82
- 19 मई, बुधवार : 78
- 18 मई, मंगलवार : 118
- 17 मई, सोमवार : 66
- 16 मई, रविवार : 84
- 15 मई, शनिवार : 126
- 14 मई, शुक्रवार : 94
- 13 मई, गुरुवार : 72
- 12 मई, बुधवार : 165
- 11 मई, मंगलवार : 16
- 10 मई, सोमवार : 19
- 09 मई, रविवार : 28
- 08 मई, शनिवार : 36
- 07 मई, शुक्रवार : 13
- 06 मई, गुरुवार : 68
- 05 मई, बुधवार : 41
- 04 मई, मंगलवार : 64
- 03 मई, सोमवार : 110
- 02 मई, रविवार : 90
- 01 मई, शनिवार : 83
01 मई से आज तक मिले कोरोना केस (1593) 👇
- 23 मई, रविवार : 26
- 22 मई, शनिवार : 39
- 21 मई, शुक्रवार : 21
- 20 मई, गुरुवार : 50
- 19 मई, बुधवार : 35
- 18 मई, मंगलवार : 66
- 17 मई, सोमवार : 56
- 16 मई, रविवार : 64
- 15 मई, शनिवार : 77
- 14 मई, शुक्रवार : 66
- 13 मई, गुरुवार : 71
- 12 मई, बुधवार : 36
- 11 मई, मंगलवार : 90
- 10 मई, सोमवार : 97
- 09 मई, रविवार : 61
- 08 मई, शनिवार : 86
- 07 मई, शुक्रवार : 70
- 06 मई, गुरुवार : 99
- 05 मई, बुधवार : 120
- 04 मई, मंगलवार : 115
- 03 मई, सोमवार : 95
- 02 मई, रविवार : 85
- 01 मई, शनिवार : 60