CoViD UPDATE | डिंडौरी जिले में शनिवार शाम तक 1018 सैम्पल्स में से सिर्फ 39 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव; 89 मरीजों को स्वस्थ होने पर मिली छुट्टी

  • Highlights | Active Case :  425 | All-time Case : 4521 | Today Discharge : 89 | Overall Discharge : 4070 | Total Death : 26



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी जिले में शनिवार शाम तक 1018 सैम्पल्स में से सिर्फ 39 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (DPM) विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि आज जिला अस्पताल, कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन से 89 व्यक्तियों को छुट्टी भी दी गई है। जिले में एक्टिव केस कल की तुलना में 469 से घटकर 425 पर आ गए हैं। ऑलटाइम मरीजों की संख्या 4521 और ओवरऑल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 4070 पर पहुंच चुकी है। राहत की बात यह है कि जिले में 01 मई से अब तक 1567 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि इस अवधि में रिकॉर्ड 1609 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

आज लिए गए रिकॉर्ड 1092 सैम्पल, 390 की रिपोर्ट आना बाकी

DPM विक्रम सिंह के मुताबिक कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आज रिकॉर्ड 1092 नागरिकों के सैम्पल लिए हैं, जबकि 390 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक जिले के कुल 97069 व्यक्तियों की जांच कराई जा चुकी है। वर्तमान में 303 संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेशन और 113 लोगों को जिला अस्पताल व डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में रखकर उपचार किया जा रहा है। जिले के 09 गंभीर मरीज नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में भर्ती है। जिले में कोरोना संक्रमण से आज तक 26 मौतें दर्ज हुई हैं। 

01 मई से आज तक स्वस्थ हुए मरीज (1609) 👇

  • 22 मई, शनिवार : 89
  • 21 मई, शुक्रवार : 21
  • 20 मई, गुरुवार : 82
  • 19 मई, बुधवार : 78
  • 18 मई, मंगलवार : 118
  • 17 मई, सोमवार : 66
  • 16 मई, रविवार : 84
  • 15 मई, शनिवार : 126
  • 14 मई, शुक्रवार : 94
  • 13 मई, गुरुवार : 72
  • 12 मई, बुधवार : 165
  • 11 मई, मंगलवार : 16
  • 10 मई, सोमवार : 19
  • 09 मई, रविवार  : 28
  • 08 मई, शनिवार : 36
  • 07 मई, शुक्रवार : 13
  • 06 मई, गुरुवार : 68
  • 05 मई, बुधवार : 41
  • 04 मई, मंगलवार : 64
  • 03 मई, सोमवार : 110
  • 02 मई, रविवार : 90 
  • 01 मई, शनिवार : 83

01 मई से आज तक मिले कोरोना केस (1567) 👇

  • 22 मई, शनिवार : 39
  • 21 मई, शुक्रवार : 21
  • 20 मई, गुरुवार : 50
  • 19 मई, बुधवार : 35
  • 18 मई, मंगलवार : 66
  • 17 मई, सोमवार : 56
  • 16 मई, रविवार : 64
  • 15 मई, शनिवार : 77
  • 14 मई, शुक्रवार : 66
  • 13 मई, गुरुवार : 71
  • 12 मई, बुधवार : 36
  • 11 मई, मंगलवार : 90
  • 10 मई, सोमवार : 97
  • 09 मई, रविवार  : 61
  • 08 मई, शनिवार : 86
  • 07 मई, शुक्रवार : 70
  • 06 मई, गुरुवार : 99
  • 05 मई, बुधवार : 120
  • 04 मई, मंगलवार : 115
  • 03 मई, सोमवार : 95
  • 02 मई, रविवार : 85 
  • 01 मई, शनिवार : 60
Comments
Popular posts
10th Result | हाईस्कूल परीक्षा में डिंडौरी के टॉप-02 में मदर टेरेसा स्कूल के 04 स्टूडेंट्स, टॉप-03 में राजूषा स्कूल डिंडौरी और शहपुरा मदर टेरेसा स्कूल से 1-1 स्टूडेंट
Image
PRIDE OF DINDORI | डिंडौरी जिले के पाटनगढ़ की लोक चित्रकार दुर्गाबाई व्याम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया 'पद्मश्री' सम्मान
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
किकरकुंड फॉल... डिंडौरी से 75 किमी दूर स्थित प्राकृतिक स्थल, हर ऋतु में जवां रहती है यहां की फिजा...
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image