Religious Event | डिंडौरी के ग्राम बड़ी बिछिया में 15 मार्च से शुरू होगा साप्ताहिक श्रीराम कीर्तन, आयोजकों ने जिला प्रवास पर पहुंचे वनमंत्री कुंवर विजय शाह को दिया आमंत्रण

  • जिले के सुख, शांति और समृद्धि के लिए स्थानीय ग्रामीणों की ओर से किया जा रहा धार्मिक आयोजन, मड़ियारास के पं. इंद्रकुमार पाठक होंगे मुख्य पुरोहित


डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी जिले के ग्राम बड़ी बिछिया स्थित मां दुर्गा चौक में 15 मार्च से साप्ताहिक श्रीराम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च तक चलने वाले कीर्तन में शिरकत करने के लिए बुधवार को डिंडौरी प्रवास पर आए मप्र के वनमंत्री कुंवर विजय शाह को आयोजकों ने आमंत्रण दिया। आयोजन मंडली के सदस्य दशरथ सिंह राठौर ने बताया कि वनमंत्री ने कीर्तन में शामिल होने का न्योता सहर्ष स्वीकार किया है। कीर्तन का आयोजन जिले के सुख, शांति और समृद्धि के लिए गांव के नवयुवक मंडल की ओर से किया जा रहा है। इसमें मड़ियारास के पं. इंद्रकुमार पाठक मुख्य पुराेहित होंगे। श्रीराम कीर्तन में प्रतिदिन जिले के विभिन्न गांवों के श्रद्धालु मौजूद रहेंगे और प्रभु श्रीराम के चरित्र का संगीतमय गुणगान करेंगे। आयाेजकों ने बताया कि जिले की महिला मंडलियों के लिए दिन का समय निर्धारित किया गया है। 

रामकाज के लिए बारी-बारी से योगदान देंगे विभिन्न गांव

15 मार्च 2021, सोमवार | श्रीबजरंग मंडली मड़ियारास, कोहका, धनुआसागर, तिरहुतपुर, चटुवा, किवटी, कनईसांगवा, श्रीकृष्ण मानस मंडली डिंडौरी, बहेरा, गीधा, रहंगी, पिपरिया, बोंदर, बुड़रुखी, बहेराटोला, घानाघाट, डांडबिछिया,सरहरी, सिमरिया, धमनी, समनापुर, खिरसारी, कूंडा, समनापुर, महावीर टोला बिछिया।

16 मार्च 2021, मंगलवार | कोहका, धनुवासागर, कुकर्रामठ, नान डिंडौरी, बिलासर, बरगांव, जाताडोंगरी, प्रेमपुर, सरहरी, सिमरिया, गीधा, घानाघाट, कूंड़ा, किवटी, चटुवा, खिरसारी, कनईसांगवा, डांडबिछिया, तिरहुतपुर, बहेराटोला, जगदंबा मंडली मड़ियारास, श्रीशारदा मानस मंडली डिंडौरी, महावीर टोला बिछिया।

17 मार्च 2021, बुधवार | खरगहना, रामलीला मंडली मड़ियारास, घानाघाट, खाम्हा, गीधा, चटुवा, देवलपुर, कोकोमटा, देवरी, लुकामपुर, चांदरानी, खिरसारी, कूंड़ा, किवटी, कनईसांगवा, बहेराटोला, तिरहुतपुर, गुड़रुखी,  कोहका, पिंडरुखी, सिमरिया, बरंग मानस मंडली डिंडौरी, धनुवासागर, अमरहा, करुआताल, सरहरी, डांडबिछिया, महावीर टोला बिछिया।

18 मार्च 2021, गुरुवार | कंचनपुर, खुड़िया, खरगहना, मानिकपुर, गीधा, डांडबिछिया, कोहका, घानाघाट, भाजीटोला, डुंगरिया, चौरा, बरसिंगा,तिरहुतपुर, सिमरिया, मुकुटपुर,सीताराम मंडली मड़ियारास, सरहरी, चटुवा, खिरसारी,, किवटी, कनईसांगवा, सिगुड़ी, अमरहा, धनुवासागर, महावीर मानस मंडली डिंडौरी, बहेराटोला, कुकर्रामठ, महावीर टोला बिछिया।

19 मार्च 2021, शुक्रवार | रामलीला मंडली मड़ियारास, साल्हेघोरी, गोरखपुर, श्री नर्मदा मानस मंडली डिंडौरी, कूंड़ा, गीधा, सुनपुरी, सिमरिया, किवटी, घानाघाट, सरहरी, कोहका, डांडबिछिया, पड़त, चटहा, चटुवा, कनईसांगवा, बहेराटोला, तिरहुतपुर, बुड़रुखी, महावीर टोला बिछिया। 

20 मार्च 2021, शनिवार | पिंडरुखी, बरगा, खुड़िया, खेरवाटोला, मानिकपुर, सरहरी, श्रीराम मंडली मड़ियारास, बालकृष्ण मंडली डिंडौरी, गीधा, छांटा, चटुवा, सिमरिया, बहेराटोला, कूंडा, डांडबिछिया, खिरसारी, किवटी, कनईसांगवा, तिरहुतपुर,महावीर टोला बिछिया।

21 मार्च 2021, रविवार | छिंदगांव, श्रीकृष्ण मंडली मड़ियारास, रामचरित मानस मंडली डिंडौरी, प्रेमपुर, चटुवा, सरहरी, कनईसांगवा, कोहका, सिमरिया, किवटी, दुलेहरा,घानाघाट, धनुवासागर, कूंड़ा, गीधा, तिरहुतपुर, खिरसारी, छांटा, कुकर्रामठ, पिंडरुखी, बहेराटोला, महावीर टोला बिछिया।

22 मार्च 2021, सोमवार | विसर्जन, हवन और विशाल भंडारा। (जो श्रीरामकीर्तन मानस मंडली निर्धारित दिन उपस्थित नहीं सकते। वह किसी भी दिन आकर धर्मलाभ ले सकते हैं।)

आयोजन मंडली के सदस्य | केशव सिंह, डेकल सिंह, उदय सिंह, द्वारका प्रसाद, प्रहलाद सिंह, मोती सिंह, नारायण सिंह, राजकुमार, ओमकार सिंह, भूरा सिंह, सरमन सिंह, नत्थू सिंह, सुंदर सिंह, माखन, गणेश सिंह चौहान, गोविंद सिंह, चैता सिंह, जगत सिंह, तानसिंह गंगा सिंह, टेहर सिंह, रामविशाल, माधव सिंह, दिलीप सिंह, मदन, राजाराम, फूल सिंह, शंकर सिंह, दुखवा सिंह, बब्बू सिंह राजपूत, राममिलन राठौर, रमेश सिंह, कमल सिंह, कालू सिंह, धरम सिंह, भगत सिंह, रम्मू सिंह, अमर सिंह, पुन्नू सिंह, सुखदेन सिंह, कुलदीप सिंह चौहान, संता सिंह, राधे, रामनाथ, परसा, हरि, दशरथ सिंह राठौर आदि। 

Comments
Popular posts
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image
EDU INFO | RN Classes दे रहा है यूपीएससी/आईएएस और एमपीपीएससी की निशुल्क तैयारी का सुनहरा अवसर, जॉइन करें 100% फ्री स्कॉलरशिप टेस्ट
Image
DDN UPDATE | अब बजाग ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर का दायित्व निभाएंगे अमरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सोन सिंह मरकाम, CMHO ने जारी किए आदेश
Image