DDN Update | एक साल पहले आज ही गिरी थी कमल नाथ सरकार, डिंडौरी कांग्रेस कमेटी ने 'भाजपा हटाओ, लाेकतंत्र बचाओ' नारे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

एक साल पहले 20 मार्च 2020 को कमल नाथ ने मध्यप्रदेश के सीएम पद से इस्तीफा दिया था। उस ईवेंट की सालगिरह के रूप में डिंडौरी कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को 'भाजपा हटाओ, लांकतंत्र बचाओ' नारे के साथ 'लोकतंत्र सम्मान दिवस' मनाया। पहली कड़ी में वार्ड-08 स्थित गांधी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा का श्रीगणेश किया। यह यात्रा रामगढ़ की रानी वीरांगना अवंतिबाई की प्रतिमा तक गई और महारानी के 163वें बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि एक साल पहले भाजपा ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी। कांग्रेस सत्ताधीन पार्टी की अनैतिक राजनीति का पुरजोर करती है। इसी के विरोध स्वरूप आज 'लोकतंत्र सम्मान दिवस' के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में शहपुरा विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, पार्षद रीतेश जैन, पार्षद जानकी बर्मन, वरिष्ठ नेता डिंपल दीक्षित, अकील अहमद सिद्दीकी, पूर्व पार्षद रजनीश राय, भीम अवधिया सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे।

Comments
Popular posts
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image
Big Boss Season 17 | दिलचस्प कंटेस्टेंट, अट्रैक्टिव एक्टिविटीज और चैलेंजिंग टास्क का कंप्लीट कॉम्बो
Image