DDN Upcoming | आजीवन सहयोग निधि के लिए 08 व 09 फरवरी को सभी मंडलों में बैठक करेगी भाजपा डिंडौरी, जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को सौंपा मंडलों का दायित्व



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डिंडौरी की ओर से आजीवन सहयोग निधि के संबंध में 08 और 09 फरवरी को सभी मंडलों में बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने बैठक के लिए पदाधिकारियों को संबंधित मंडलों का दायित्व सौंप दिया है। भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ की सहमति से डिंडौरी मंडल में पंकज सिंह तेकाम, कीर्ति गुप्ता व आकाश नामदेव, समनापुर मंडल में एडवोकेट राजेंद्र पाठक, सुशीला मार्को व सरमन ठाकुर, बजाग मंडल में अवध राज बिलैया, मोहन मरावी व राजन दुबे, करंजिया मंडल में दिलीप ताम्रकार, कृष्णलाल हस्तपुरिया व अश्वनी शर्मा, शाहपुर मंडल में नरेंद्र सिंह राजपूत, महेश पाराशर व मनोहर ठाकुर, शहपुरा मंडल में ज्ञानदीप त्रिपाठी, संतोष साहू व मनोहर सोनी, मेहंदवानी मंडल में दुलीचंद उरैती, इंद्रावती धुर्वे, बद्रीप्रसाद साहू और अमरपुर मंडल में जय सिंह मरावी, प्रीतम मरावी व अनिल मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है।

Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
Big Boss Season 17 | दिलचस्प कंटेस्टेंट, अट्रैक्टिव एक्टिविटीज और चैलेंजिंग टास्क का कंप्लीट कॉम्बो
Image