City Achiever | डिंडौरी के अमरपुर ब्लॉक के बिजौरी की हर्षिता तेकाम के IGNTU अमरकंटक के दीक्षांत समारोह में एमए इन ट्राइबल आर्ट में मिला स्वर्ण पदक



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी 

डिंडौरी जिले के अमरपुर ब्लॉक की बिजौरी पंचायत की स्टूडेंट हर्षिता तेकाम को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) अमरकंटक के तीसरे दीक्षांत समारोह में MA (ट्राइबल आर्ट) में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के लिए सोमवार को गोल्ड मैडल हासिल हुआ है। हॉस्टल अधीक्षक टेकराम तेकाम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ओमवती तेकाम की बेटी हर्षिता को सत्र 2017 के लिए पुरस्कृत किया गया है। हर्षिता ने डिंडौरीडॉटनेट को बताया कि उन्हें डिंडौरी जिले की जनजातीय सभ्यता और परंपराओं से खास लगाव है। लिहाजा, उन्होंने इसी विषय की पढ़ाई करने का मन बनाया। वह राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय से ट्राइबल आर्ट में PhD भी कर रही हैं। अध्ययन के ज़रिए हर्षिता जिले की समृद्ध आदिवासी संस्कृति का दुनियाभर में प्रचार-प्रसार करना चाहती हैं।
Comments
Popular posts
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
PRIDE OF DINDORI | डिंडौरी जिले के पाटनगढ़ की लोक चित्रकार दुर्गाबाई व्याम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया 'पद्मश्री' सम्मान
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
रामगढ़... 1951 के बाद डिंडौरी कहलाया वीरांगना रानी अवंतीबाई का कर्मक्षेत्र
Image