Political Update | शहर पहुंची कांग्रेस सेवादल की 'किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा', बस स्टैंड पर बनाया पड़ाव; डिंडौरी-शहपुरा विधायक और जिलाध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसियों ने किया स्वागत

  • नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी और सराफ कारोबारी स्व. अयोध्या प्रसाद बिलैया को श्रद्धांजलि देने बिलैया निवास पहुंचे सेवादल प्रतिनिधि
  • कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे देशभर के किसानों के लिए खाद्य सामग्री एकत्रित कर 15 जनवरी को भोपाल पहुंचेगी यात्रा

डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में निकली कांग्रेस सेवादल की 'किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा' गुरुवार को डिंडौरी पहुंची। उन्होंने बस स्टैंड पर अपना पड़ाव डाला और मंच से किसानों को संबोधित किया। यहां डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, शहपुरा विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला सहित तमाम कांग्रेसियों ने यात्रा का पुरजोर स्वागत किया। डिंडौरी पहुंचकर सेवादल प्रतिनिधियों ने नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी और सराफा कारोबारी स्व. अयोध्या प्रसाद बिलैया के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रजनीश सिंह ने बताया कि यह यात्रा विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए खाद्य सामग्री एकत्र कर 15 जनवरी को भोपाल पहुंचेगी। यात्रा का संचालन सात चरणों में किया जा रहा है। सेवादल ने डिंडौरी जिले के खेतों का अवलोकन किया और यहां की मिट्टी, अनाज और पानी का सैंपल भी कलेक्ट किया। 

जब तक कानून वापस नहीं लेगी सरकार, यात्रा जारी रहेगी

यात्रा प्रभारी रमेश दिवेदी ने डिंडौरी के मंच से चेतावनी दी कि केंद्र सरकार जब कृषि कानून वापस लेगी, सेवादल की यात्रा जारी रहेगी। यह देश के हरेक किसान के आत्मसम्मान का मुद्दा है। सेवादल ने कांग्रेस के स्थापना दिवस से भोपाल से संघर्ष यात्रा शुरू की थी। इसमें मुख्य संगठक रजनीश सिंह, अभा कांग्रेस सेवादल सचिव व प्रदेश प्रभारी चंद्रप्रकाश बाजपेयी, सेवादल प्रदेश सचिव रमेश द्विवेदी, प्रशिक्षक डॉ. विमल पांडे, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एकलव्य सिंह धुर्वे, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष पांडे सहित काफी संख्या में प्रतनिधि शामिल हैं।




Comments
Popular posts
10th Result | हाईस्कूल परीक्षा में डिंडौरी के टॉप-02 में मदर टेरेसा स्कूल के 04 स्टूडेंट्स, टॉप-03 में राजूषा स्कूल डिंडौरी और शहपुरा मदर टेरेसा स्कूल से 1-1 स्टूडेंट
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image
डगोना... 'एक डग में लांघने वाला जलप्रपात', इसे मिनी भेड़ाघाट भी कहते हैं!
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image