डिंडौरी | डेमघाट में जनता के बीच 'नमामि देवी नर्मदे' ग्लो साइन बोर्ड का शुभारंभ, भाजपा जिलाध्यक्ष, नप अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षदों ने खिंचवाईं तस्वीरें


डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी


डिंडौरी के मां नर्मदा गंज स्थित डेमघाट के पास शुक्रवार की शाम नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम और भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजवूत सहित वार्ड पार्षदों ने 'नमामि देवी नर्मदे' लिखे ग्लो साइन बोर्ड का जनता के बीच शुभारंभ किया। मां नर्मदा नगरी के वासियों को लंबे समय से मंदिर और रेवा तट के आसपास सौंदर्यीकरण का इंतजार था, जिनमें से ग्लो साइन बोर्ड का अनावरण आज हो गया। यह बोर्ड साकेत नगर पुल से साफ तौर पर देखा जा सकेगा। नप अध्यक्ष तेकाम ने बताया कि मां नर्मदा क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर परिषद तेजी से काम कर रहा है। मरीन ड्राइव में लाइटिंग का काम भी पूरा हो चुका है। इसका शुभारंभ दीवाली पर हो जाएगा। मां नर्मदा के आसपास के क्षेत्र को आकर्षक बनाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को अच्छे वातावरण के साथ तट पर सुकून मिल सके। कलेक्टोरेट परिसर के पास रानी दुर्गावती चौक पर भी 'I LOVE DINDORI' लिखा ग्लो साइन बोर्ड जल्द लगेगा। ग्लो साइन बोर्ड के शुभारंभ पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक अवधिया, नप उपाध्यक्ष महेश पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन, वरिष्ठ पार्षद रीतेश जैन, पार्षद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, पार्षद आबिद अली (सैफी) खान, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अवधराज बिलैया, भाजयुमो जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन कटारे, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आशीष सोनी सहित अन्य लोग मौजूद थे। 



 


Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image
EDU INFO | RN Classes दे रहा है यूपीएससी/आईएएस और एमपीपीएससी की निशुल्क तैयारी का सुनहरा अवसर, जॉइन करें 100% फ्री स्कॉलरशिप टेस्ट
Image