डिंडौरी के रास्ते दुनिया की सैर करने निकले स्विट्जरलैंड के जोनाथन

  • इंटरनेट से मिली अमरकंटक रूट की जानकारी, अब तक पाकिस्तान-अफगानिस्तान समेत कई देशों की यात्रा कर चुके हैं जोनाथन



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी


'मैंने इंटरनेट पर देखा-पढ़ा था कि अमरकंटक बहुत खूबसूरत स्थान हैं। यहां से नर्मदा नदी का उद्गम हुआ है। इसी वजह से मैंने वर्ल्ड टूर के लिए यहां से होकर जाने का रास्ता चुना। इस रास्ते पर मैंने डिंडौरी की प्राकृतिक सुंदरता भी देखी। यह शहर और इसके आसपास के गांव काफी सुंदर हैं।' यह कहना है स्विट्जरलैंड के निवासी जोनाथन का। जोनाथन साइकिल से दुनिया की सैर पर निकले हैं। डिंडौरी-करंजिया के रास्ते होकर वो अमरकंटक पहुंचे और वहां से छत्तीसगढ़ की ओर निकल गए। जोनाथन ने कहा, मुझे दुनिया घूमना मेरे बचपन का शौक है। एडवेंचर ट्रिप्स मुझे काफी पसंद हैं। साइकिल जैसे साधन से छोटे-छोटे लेकिन प्राकृतिक और सुंदर स्थलों को देखने में आसानी होती है। मैं 10 साल का था, तब तय किया था कि एक दिन खुद के दम पर दुनिया की सैर करूंगा। मैं स्विट्जरलैंड से फ्लाइट लेकर मुंबई आया। मैप के आधार पर वहां से अमरकंटक का रास्ता चुना और डिंडौरी-करंजिया पहुंचा। यहां के बाजार से मैंने जरूरत की चीजें लीं और आगे बढ़ा। मैं अप्रैल में स्विट्जरलैंड से निकला था। अब तक एशिया में बांग्लादेश, अफगानिस्ता, पाकिस्तान, ओमान आदि देशों का टूर कर चुका हूं। भारत का टूर करने के बाद किसी अन्य देश के बारे में सोचूंगा। 


Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
CITY TALENT | डिंडौरी की बाल विदुषी आद्या तिवारी ने जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी. के सामने किया संस्कृत श्लोकों का धाराप्रवाह पाठ, अधिकारी ने की सराहना
Image
Big Boss Season 17 | दिलचस्प कंटेस्टेंट, अट्रैक्टिव एक्टिविटीज और चैलेंजिंग टास्क का कंप्लीट कॉम्बो
Image