डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम की 88वीं जयंती पर डिंडौरी इकाई की ओर से 15 मार्च को संगठन समीक्षा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मोहम्मद असगर सिद्दीकी ने बताया कि जयंती कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे राय सिटी स्थित डिंडौरी दरबार में होगा। इस मौके पर डिंडौरी जोन इंचार्ज इंदर सिंह उइके मुख्य अतिथि, जोन इंचार्ज दौलत राम बचैहा विशिष्ट अतिथि और डिंडौरी विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया व शहपुरा विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।