DDN UPDATE | भारतीय किसान संघ की डिंडौरी इकाई का गठन, मझगांव में हुई बैठक में जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारीलाल साहू को चुना गया जिलाध्यक्ष



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

भारतीय किसान संघ की डिंडौरी इकाई का गठन बुधवार को किया गया। ग्राम मझगांव में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू को जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक में  संघ के महाकोशल प्रांत के संगठन मंत्री भरत पटेल, कार्यालय मंत्री अलोक पटेल, समनू यादव, सोहन सैयाम सहित महिला किसान व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बिहारीलाल साहू ने जिम्मेदारी ग्रहण करते हुए कहा कि जिले के किसानों की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी। वह किसानों की मांगों के समर्थन में कलेक्टर रत्नाकर झा को ज्ञापन सौंपकर दिक्कतों से अवगत कराएंगे। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य उदय सिंह मरावी मंझगांव और रतन सिंह मार्को ने स्थानीय किसानों की ओर से बिजली, पानी समेत एवं कृषि विभाग संबंधी मामलों को संगठन मंत्री के सामने प्रस्तुत किया। संगठन मंत्री ने भरोसा दिलाया कि बड़े स्तर पर किसानों की बात रखकर अनिवार्य रूप से निदान कराया जाएगा।





Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image