DDN UPDATE | डिंडौरी ASP विवेक कुमार लाल का भोपाल ट्रांसफर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक का संभालेंगे दायित्व



डीडीएन रिपोर्टर| डिंडौरी

डिंडौरी ASP विवेक कुमार लाल का भोपाल ट्रांसफर हो गया है। अब वह सहायक पुलिस महानिरीक्षक का दायित्व संभालेंगे। मध्यप्रदेश गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी ने सोमवार को लिखित आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि सहज, सरल और सौम्य स्वभाव के राज्य पुलिस सेवा अधिकारी विवेक कुमार ने 11 जून 2020 को पदभार ग्रहण किया था। वह पूर्व ASP शिव कुमार सिंह की जगह पदस्थ हुए थे। एक साल से अधिक समय के कार्यकाल में विवेक कुमार ने जिले में संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान बनाई है। SP संजय सिंह के साथ उनकी उत्कृष्ट जुगलबंदी किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने जिले में मोरल पुलिसिंग पर विशेष रूप से फोकस किया। वह जिले में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था सहित सामाजिक व खेल गतिविधियों को लेकर भी लगातार प्रयासरत रहे।
Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Dindori Collector Transfer | 14 साल में मिली थी कलेक्टरी, 08 महीने में ही छिन गई; नेहा मारव्या OUT, अंजू भदौरिया IN
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
DDN UPDATE | खबर प्रसारित करने पर डिंडौरी जिले के युवा पत्रकार भीमशंकर साहू को मिली जान से मारने की धमकी, शहपुरा थाने में चार व्यक्तियों पर FIR दर्ज
Image
DDN UPDATE | बजाग ब्लॉक के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में जमीन की बिक्री पर रोक लगाने की मांग लेकर डिंडौरी बसपा जिलाध्यक्ष ने SDM को सौंपा ज्ञापन
Image