DDN UPDATE | डिंडौरी कांग्रेस के पूर्व महामंत्री स्व. सुरेश साहू की स्मृति में गाड़ासरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कॉलेज कैंपस में किया पौधरोपण, जिलेभर में लगाएंगे 1000 पौधे



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी/गाड़ासरई

डिंडौरी कांग्रेस के पूर्व महामंत्री स्व. सुरेश साहू की स्मृति में मंगलवार को गाड़ासरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शासकीय महाविद्यालय परिसर में पौधे राेपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमाकांत साहू ने बताया कि स्व. सुरेश साहू जिला कांग्रेस की गतिविधियों सहित तमाम सामाजिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता निभाते थे। आज उनकी याद में पौधे रोपकर कांग्रेसियों ने पेड़ बनने तक इनकी देखभाल का संकल्प लिया। यहां बजाग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश पटेरिया कहा कि आगामी दिनों में जिलेभर में 1000 से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। दुनिया छोड़ चुके वरिष्ठ कांग्रेसियों की याद में समय-समय पर गांव-गांव में पौधरोपण किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि छिदामी लाल साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी जनार्दन नायक, शासकीय महाविद्यालय की प्रिंसिपल रचना ठाकुर, बजाग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश पटेरिया, संगठन सचिव अजय साहू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष मुबारक अली, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सोनवानी, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव अमन साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष अरुण साहू आदि मौजूद थे।




Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
Big Boss Season 17 | दिलचस्प कंटेस्टेंट, अट्रैक्टिव एक्टिविटीज और चैलेंजिंग टास्क का कंप्लीट कॉम्बो
Image