डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी/भोपाल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डिंडौरी इकाई ने मंगलवार को भोपाल पहुंचकर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने उन्हें जिले की समस्याओं से अवगत कराया और समुचित विकास पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वह 17 जुलाई को डिंडौरी आ रहे हैं। यहां विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे। उनका पूरा फोकस डिंडौरी जिले के समुचित विकास पर है। मुलाकात के दौरान भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, महामंत्री अवध राज बिलैया, वरिष्ठ पदाधिकारी एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद पाठक, डिंडौरी भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय, अमरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।