डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी
डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा, SP संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्याेति प्रकाश धुर्वे सहित प्रशासनिक व राजनीतिक शख्सियतों ने बुधवार को कस्तूरबा कन्या शाला और छात्रावास परिसर में रोपे फलदार, फूलदार व छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कलेक्टर ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं और पानी को संरक्षित कर मिट्टी का कटाव रोकते हैं। इस मौके पर ADM अरुण विश्वकर्मा, जिला पंचायत CEO अंजू विश्वकर्मा, असिस्टेंट कलेक्टर सृष्टि जयंत देशमुख, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक डॉ. रावेंद्र मिश्रा, मध्यप्रदेश वनवासी सेवा मंडल प्रमुख अशोक कुमार अवधिया, शाला प्रबंधक कैलाशचंद जैन, विमला परस्ते, नरबदिया मरकाम आदि ने भी पौधे लगाए। पौधरोपण में स्कूल प्रिंसिपल एचएन प्रजापति, शशिभूषण बघेल, मनोज कुमार मिश्रा, संगीता नामदेव, कुमुदनी धुर्वे, बीएल धूमकेती, संगीता अहिरवार, समीक्षा जैन, जयंती मरावी, पवन बर्मन, राजकुमार पटेल, विनय धनगर सहित अन्य प्रकृतिप्रेमी उपस्थित रहे।