श्रीगुरुवे नम: | गुरुपूर्णिमा पर रिमझिम फुहारों के बीच अमोलेश्वर धाम पहुंचकर संतों व आम नागरिकों ने लिया स्वामी भगतगिरी बच्चू महाराज का आशीर्वाद



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी/उमरिया

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर डिंडौरी और उमरिया जिले की सीमा पर स्थित दर्शनीय स्थल अमोलेश्वर धाम में शनिवार को भक्तों का तांता लगा रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने दिव्य मंत्रोच्चार के बीच आश्रम के मुख्य महंत स्वामी भगतगिरी बच्चू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। अमोलेश्वर धाम आश्रम सेवा संघ के सदस्य देवलाल सिंह ने बताया कि गुरुजी के दर्शनों के लिए डिंडौरी, उमरिया, शहपुरा सहित अन्य क्षेत्रों के सैकड़ों भक्त पहुंचे और चरण पखारकर स्वामीजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संत थानापति सेवागिरी जी, संत योगीनाथ जी सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे महात्माओं ने पावन मंत्रों का उच्चारण कर स्वामीजी की पूजा की। इसके बाद आश्रम में भक्तों ने श्रीरामायण कीर्तन कर भंडारे का आयोजन किया। 




Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image