SAVE ENVIRONMENT | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा और SP संजय सिंह ने करंजिया उप तहसील भवन परिसर में रोपे फल-छायादार पौधे, पेड़ बनने तक सुरक्षा का लिया संकल्प



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा और SP संजय सिंह ने शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर करंजिया स्थित नवनिर्मित उप तहसील भवन परिसर में फल-छायादार पौधे रोपकर पेड़ बनने तक सुरक्षा का संकल्प लिया। जिलेवासियों को पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कलेक्टर ने कहा कि वातावरण को शुद्ध बनाए रखने में पेड़ों का विशेष महत्व और स्थान है। इनसे हमें प्राणवायु के रूप में असीमित ऑक्सीजन मिलती हैं। प्राचीन संस्कृति और सभ्यता के अनुसार हमें प्रकृति से प्रगाढ़ संबंध बनाए रखना होंगे। जिले के नागरिक हर साल अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें। SP संजय सिंह ने कहा कि पीपल, तुलसी, बरगद आदि मनुष्य को 24 घंटे शुद्ध हवा देते हैं। लिहाजा, इनके पौधे लगाकर भरपूर सेवा करें। हमें वर्तमान जीवनशैली में थोड़े-बहुत परिवर्तन लाकर पर्यावरण का विशेष ध्यान रखना होगा। 




Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Big Boss Season 17 | दिलचस्प कंटेस्टेंट, अट्रैक्टिव एक्टिविटीज और चैलेंजिंग टास्क का कंप्लीट कॉम्बो
Image