DDN UPDATE | डिंडौरी जिले के समरधा में हैंडपंप सुधार कार्य में लापरवाही के कारण कलेक्टर रत्नाकर झा ने उपयंत्री बिल्लू कोल को किया सस्पेंड

  • उपयंत्री की अनदेखी के कारण बैगा बाहुल्य क्षेत्र के नागरिकों को भीषण गर्मी में करना पड़ा जलसंकट का सामना, निलंबन अवधि में डिंडौरी ऑफिस में अटैच



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी/समनापुर 

डिंडौरी जिले में सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के साथ कलेक्टर रत्नाकर झा सख्ती से पेश आ रहे हैं। विभागीय कार्यों में अनुशासनहीनता और अनदेखी पर तत्काल निलंबन की कार्यवाही हो रही है। इसी क्रम में समनापुर ब्लाॅक के ग्राम समरधा में हैंडपंप सुधार कार्य में प्रभावी कार्यवाही और सतत निगरानी नहीं करने पर कलेक्टर ने उपयंत्री बिल्लू कोल काे सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने आदेश में कहा कि उपयंत्री की गलती के कारण बैगा बाहुल्य क्षेत्र के नागरिकों को भीषण गर्मी में जलसंकट का सामना करना पड़ा। लिहाजा, उन्हें मप्र सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इस अवधि में वह कार्यपालन यंत्री कार्यालय डिंडौरी में अटैच रहेंगे और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा। कलेक्टर ने यह कार्यवाही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री के प्रतिवेदन पर की है।

कलेक्टर रत्नाकर झा के आदेश की कॉपी 👇



Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image