Holi Hai | डिंडौरी जिले के खास और आम नागरिकों ने होली पर निभाई सदियों पुरानी परंपरा, प्रतीकात्मक रूप से होलिकादहन कर दोस्तों-रिश्तेदारों को लगाया रंग-गुलाल



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

कोरोना संक्रमण की काली छाया के बीच डिंडौरी जिले के खास और आम नागरिकों ने सोमवार को रंगों का त्याेहार मनाया। सीमित तरीके से प्रतीक स्वरूप होलिकादहन कर हुलियारों ने मन की बुराई को बाहर निकालकर रंगभरी खुशियों को दिल में समेटने का संदेश दिया। जिले के पत्रकारों, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक ओमकार सिंह मरकाम, शहपुरा विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, अमरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी साहू सहित अन्य राजनैतिक, सामाजिक और वैयक्तिक नागरिकों ने सामान्य तौर पर रंगों का उत्सव मनाया। उन्होंने जिलेवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। डिंडौरी सहित शहपुरा, मेहंदवानी, अमरपुर, करंजिया, बजाग और समनापुर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में बीती देररात से ही फाग गीतों का दौर शुरू हो गया था। सोमवार को भी ग्रामीणों ने प्राचीन रीति-रिवाजों के अनुसार 'बिना हुड़दंग की होली' खेलकर जिले की खुशहाली और संपन्नता के लिए मां रेवा से प्रार्थना की। 






Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
Big Boss Season 17 | दिलचस्प कंटेस्टेंट, अट्रैक्टिव एक्टिविटीज और चैलेंजिंग टास्क का कंप्लीट कॉम्बो
Image