Belief & Religion | डिंडौरी के शहपुरा ब्लॉक के पड़रिया में स्थापित की गई संत कबीर की प्रतिमा, संगीतमय कबीर निर्गुण पुराण यज्ञ का शुभारंभ


डीडीएन रिपोर्टर | शहपुरा

डिंडौरी जिले के शहपुरा ब्लॉक के ग्राम पड़रिया कला में गुरुवार को संत कबीर की प्रतिमा की स्थापना की गई। साथ ही संगीतमय कबीर निर्गुण पुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भी किया गया। गांव के खेर माता मंदिर प्रांगण में स्थापित प्रतिमा का अनावरण पौराणिक कबीर पंथ आचार्य कमल साहेब ने किया। बांधवगढ़ गद्दी (सिलौड़ी) जबलपुर के आचार्य कमल पुराण ज्ञान यज्ञ में निर्गुण भक्ति रस की धारा बहा रहे हैं। प्रतिमा स्थापना के पहले अनुयायियों ने भक्ति-भाव के साथ कलश यात्रा निकाली। इसके बाद विधि-विधान से पुराण ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई।



Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Dindori Collector Transfer | 14 साल में मिली थी कलेक्टरी, 08 महीने में ही छिन गई; नेहा मारव्या OUT, अंजू भदौरिया IN
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
DDN UPDATE | खबर प्रसारित करने पर डिंडौरी जिले के युवा पत्रकार भीमशंकर साहू को मिली जान से मारने की धमकी, शहपुरा थाने में चार व्यक्तियों पर FIR दर्ज
Image
DDN UPDATE | बजाग ब्लॉक के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में जमीन की बिक्री पर रोक लगाने की मांग लेकर डिंडौरी बसपा जिलाध्यक्ष ने SDM को सौंपा ज्ञापन
Image