Public Concern | डिंडौरी के 27 फीडर्स में 13 से 18 दिसंबर तक चलेगा मैंटेनेंस कार्य, जिले के विभिन्न क्षेत्रों सुबह 09 से शाम 05 बजे तक बाधित रहेगी बिजली सप्लाई


डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी जिले के 27 फीडर्स में 13 से 18 दिसंबर तक मैंटनेंस किया जाएगा। इस वजह से विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 09 से शाम 05 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, डिंडौरी के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर ने सार्वजनिक रूप से इसकी सूचना प्रसारित की है। स्थानीय अखबारों में आम सूचना का प्रकाशन भी कराया गया है। इसके मुताबिक डिंडौरी जिले की इलेक्ट्रिक लाइंस में जरूरी मैंटेनेंस किया जा रहा है, ताकि जिले में निर्बाध बिजली सप्लाई की जा सके। जरूरत पड़ने पर समयावधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है। इस दौरान बिजली संबंधी शिकायतों के लिए 1912 पर कॉल किया जा सकता है। साथ ही 07644234073 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

कब-कब, कहां-कहां बाधित रहेगी आपूर्ति

  • तारीख : 13 दिसंबर, रविवार | फीडर : 11 केवी धुरकुटा, 11 केवी सारसडोली, 11 केवी बम्हनी, 11 केवी कलापड़रिया | इमरजेंसी कॉन्टैक्ट : 9165737071 (अजीत सिंह), 9425998021 (कार्तिकेय शाक्य), 9669334266 (जितेंद्र खरत), 7611178391 (लक्ष्मीनारायण सोनवानी)

  • तारीख : 14 दिसंबर, सोमवार | फीडर : 11 केवी शीतलपानी, 11 केवी बहारपुर, 11 केवी सक्का, 11 केवी चौबीसा | इमरजेंसी कॉन्टैक्ट : 9165737071 (अजीत सिंह), 9893989697 (आरएस त्रिपाठी), 7746012662 (आरके खरे), 9644223071 (आरसी तिवारी)

  • तारीख : 15 दिसंबर, मंगलवार | फीडर : 11 केवी आमाडोंगरी मोहतरा, 11 केवी मेहंदवानी, 11 केवी धावाडोंगरी, 11 केवी मेर, 11 केवी कूंड़ा मुड़की | इमरजेंसी कॉन्टैक्ट : 9165737071 (अजीत सिंह), 9425998021 (कार्तिकेय शाक्य), 7611178391 (लक्ष्मीनारायण सोनवानी), 9644223071 (आरसी तिवारी), 9893989697 (आरएस त्रिपाठी)

  • तारीख : 16 दिसंबर, बुधवार | फीडर : 11 केवी बिलाईखार, 11 केवी खम्हरिया, 11 केवी मोहनझिर, 11 केवी धनौली, 11 केवी जमगांव | इमरजेंसी कॉन्टैक्ट : 9165737071 (अजीत सिंह), 7746012662 (आरके खरे), 7611178391 (लक्ष्मीनारायण सोनवानी), 7000848798 (धर्मेंद्र कुमार), 9893989697 (आरएस त्रिपाठी)

  • तारीख : 17 दिसंबर, गुरुवार | फीडर : 11 केवी तरच, 11 केवी राईहर्रा, 11 केवी करंजिया, 11 केवी पलकी, 11 केवी घानाघाट | इमरजेंसी कॉन्टैक्ट : 9165737071 (अजीत सिंह), 9425998021 (कार्तिकेय शाक्य), 7611178391 (लक्ष्मीनारायण सोनवानी), 9644223071 (आरसी तिवारी), 9893989697 (आरएस त्रिपाठी)

  • तारीख : 18 दिसंबर, शुक्रवार | फीडर : 11 केवी बजाग टाउन, 11 केवी चांदपुर, 11 केवी बिछिया, 11 केवी किसलपुरी | इमरजेंसी कॉन्टैक्ट : 9165737071 (अजीत सिंह), 7746012662 (आरके खरे), 7000848798 (धर्मेंद्र कुमार), 9644223071 (आरसी तिवारी)

Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Big Boss Season 17 | दिलचस्प कंटेस्टेंट, अट्रैक्टिव एक्टिविटीज और चैलेंजिंग टास्क का कंप्लीट कॉम्बो
Image