TRIBUTE | गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री 'दद्दाजी' का देवलोकगमन, पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी


डीडीएन रिपोर्टर | मध्यप्रदेश के महान गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री 'दद्दाजी' का 17 मई (रविवार) की रात 08:36 बजे स्वर्गवास हो गया। इसकी जानकारी दद्दाजी के परम शिष्य और प्रदेश के पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने फेसबुक पर दी। दद्दाजी के देवलोकगमन के समाचार के बाद प्रदेश समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। दिल्ली से शनिवार रात 09 बजे दद्दाजी को एयर एंबुलेंस से जबलपुर लाया गया। फिर उन्हें कटनी ले जाया गया। दद्दाजी कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार शाम उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट दिया गया। दद्दाजी के स्वर्गवास के बाद पूर्व मंत्री संजय पाठक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- देवतात्मा ने अपना शरीर त्याग दिया। परम पूज्य गुरुदेव आपने देह त्यागा है, किंतु आप सदैव हम सभी के हृदय में अमर रहेंगे। परम पूज्य गुरुदेव आपको कोटिशः दंडवत्... चरणवंदन... प्रणाम... नमन्।



डिंडौरीडॉटनेट की ओर से महान गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री 'दद्दाजी 'को सादर श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।


Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image