महिला शक्ति संवर्धन नेतृत्व संवाद 8 मार्च को, युवा सरपंच ऋतु पंद्राम और गोंडी चित्रकार चंपीबाई श्याम होंगी वक्ता





  • इंटरनेशनल वुमंस डे पर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) का आयोजन

  • नर्मदा पुल पार स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम


डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

 

महिला सशक्तीकरण पर सयुक्त राष्ट्र संघ में अपनी बात रख चुकीं और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से युवा सरपंच का खिताब जीतने वाली रेखा पंद्राम 8 मार्च को डिंडौरी की मेहमान होंगी। वे मां नर्मदा पुल पार स्थित सामुदायिक भवन में दोपहर 12 बजे से आयोजित होने वाले नारी शक्ति संवर्धन नेतृत्व संवाद में शिरकत करेंगी। उनके साथ पाटनगढ़ की विशिष्ट गोंडी चित्रकार चंपीबाई सैयाम, महिला सशक्तीकरण की पैराेकार निशात अरशी और रेखा पंद्राम भी मौजूद रहेंगी। 


कार्यक्रम का आयोजन जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संस्था की ओर से किया जा रहा है। इसका मुख्य विषय नारी सशक्तीकरण है। इसमें ऋतु, चंपीबाई, रेखा बाई और निशात महिलाओं का समाज में स्थान और योगदान पर चर्चा करेंगी। कार्यक्रम में नारी शक्ति के स्वाभिमान को जगाने, स्वावलंबी बनाने और शैक्षणिक, सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक व व्यापारिक क्षेत्रों में दखल का वर्णन किया जाएगा। इस मौके पर जयस जिला प्रभारी श्यामकुमारी धुर्वे, जिला अध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम, सचिव दिग्विजय मरावी, उपाध्यक्ष जिया पेंद्राम, दीपक मसराम, नगीना धुर्वे, कृष्णपाल तेकाम, वीरेन्द्र तेकाम आदि मौजूद रहेंगे। 





Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
CITY TALENT | डिंडौरी की बाल विदुषी आद्या तिवारी ने जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी. के सामने किया संस्कृत श्लोकों का धाराप्रवाह पाठ, अधिकारी ने की सराहना
Image
Big Boss Season 17 | दिलचस्प कंटेस्टेंट, अट्रैक्टिव एक्टिविटीज और चैलेंजिंग टास्क का कंप्लीट कॉम्बो
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image