SAD NEWS | भाजपा करंजिया मंडल के पूर्व अध्यक्ष 51 वर्षीय सुरेश नगाइच का मंगलवार की रात देहांत, भाजपाइयों सहित क्षेत्रवासियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी/करंजिया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डिंडौरी के करंजिया मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश नगाइच का मंगलवार की रात करीब 08 बजे बीमारी के चलते देहांत हो गया। मिलनसार, मृदुभाषी और जिंदादिल स्वभाव के धनी स्वर्गीय नगाइच के असमय देहांत पर जिले के भाजपाइयों सहित बजाग और करंजिया क्षेत्रवासियों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है। 51 वर्षीय सुरेश नगाइच राजनीति के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय थे। उन्होंने आज निज निवास पर अंतिम सांसें लीं। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह 10 बजे करंजिया मुक्तिधाम में किया जाएगा।
Comments
Popular posts
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
PRIDE OF DINDORI | डिंडौरी जिले के पाटनगढ़ की लोक चित्रकार दुर्गाबाई व्याम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया 'पद्मश्री' सम्मान
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
रामगढ़... 1951 के बाद डिंडौरी कहलाया वीरांगना रानी अवंतीबाई का कर्मक्षेत्र
Image