CoViD UPDATE | डिंडौरी जिले में बुधवार शाम तक रिकॉर्ड 120 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक्टिव केस पहली बार 550 के पार

  • आज 41 नागरिकों को मिली छुट्‌टी, 14 अप्रैल से अब तक 22 दिन में रिकॉर्ड 1529 मरीज डिस्चार्ज

  • Highlights | Active Case : 555 | All-time Case : 3437 | Today Discharge : 41 | Overall Discharge : 2867 | Total Death : 15



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी जिले में बुधवार की देरशाम तक रिकॉर्ड 120 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। आज जिला अस्पताल, हाेम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर से 41 व्यक्तियों को छुट्‌टी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (DPM) विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या पहली बार 555 पर पहुंची है। ऑलटाइम कोविड पॉजिटिव मरीज 3437 और ओवरऑल डिस्चार्ज केस 2867 हो गए हैं। 14 अप्रैल से अब तक 22 दिनों में रिकॉर्ड 1529 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आज कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 570 सैंपल कलेक्ट किए हैं, जबकि 606 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक जिलेभर से कुल 85509 सैंपल्स की जांच कराई जा चुकी है। वर्तमान में 391 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन और 163 लोगों का उपचार जिला अस्पताल व डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में जारी है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण से जिले के 15 नागरिकों की मौत हो चुकी है।

14 अप्रैल से आज तक कब, कितने मरीज हुए स्वस्थ

  • 05 मई, बुधवार : 41
  • 04 मई, मंगलवार : 64
  • 03 मई, सोमवार : 110
  • 02 मई, रविवार : 90 
  • 01 मई, शनिवार : 83
  • 30 अप्रैल, शुक्रवार : 126
  • 29 अप्रैल, गुरुवार : 40
  • 28 अप्रैल, बुधवार : 11
  • 27 अप्रैल, मंगलवार : 115
  • 26 अप्रैल, सोमवार : 133
  • 25 अप्रैल, रविवार : 37
  • 24 अप्रैल, शनिवार : 145
  • 23 अप्रैल, शुक्रवार : 127
  • 22 अप्रैल, गुरुवार : 101
  • 21 अप्रैल, बुधवार : 20
  • 20 अप्रैल, मंगलवार : 05
  • 19 अप्रैल, सोमवार : 52
  • 18 अप्रैल, रविवार : 65
  • 17 अप्रैल, शनिवार : 71
  • 16 अप्रैल, शुक्रवार : 64
  • 15 अप्रैल, गुरुवार : 58
  • 14 अप्रैल, बुधवार : 29 
कुल स्वस्थ प्रकरण : 1529

Comments
Popular posts
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
PRIDE OF DINDORI | डिंडौरी जिले के पाटनगढ़ की लोक चित्रकार दुर्गाबाई व्याम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया 'पद्मश्री' सम्मान
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
रामगढ़... 1951 के बाद डिंडौरी कहलाया वीरांगना रानी अवंतीबाई का कर्मक्षेत्र
Image